माहेश्वरी समाज भरतपुर का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया
माहेश्वरी मंडल समिति जिला भरतपुर द्वारा दिनांक 23 मार्च को माहेश्वरी कुञ्ज नीम दा गेट पर होली मिलन समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राजकिशोर द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा बहुत ही मनोहारी एवं भक्ति परक गीत संगीत एवं भजन प्रस्तुत किये गये, सामूहिक होली न्रत्य ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संरक्षक मोहन लाल माहेश्वरी द्वारा अच्छे लोगो की संगति करने पर जोर दिया और कुसंग के परिणाम भयानक होते हैं एक कथानक द्वारा समझाया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक श्री गिर्राज माहेश्वरी एवं दीपक माहेश्वरी थे दोनों की नवविवाहित पुत्रवधुओं को सभी द्वारा बहुत बहुत शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गयी महिला प्रकोष्ठ की रेखा, रचना, आरती, प्रीती, मोहिनी, भावना, गुंजन, चंचल, प्रियंका, श्वेता, अंकिता, आशु, सुमन आदि ने बहुत सहयोग प्रदान किया। जिलाध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी ने बताया की कार्यक्रम के सफल संचालन में माधवेन्द्र, आशुतोष, मुकुंद, कपिल, जीतेंद्र, राधाबल्लभ, प्रह्लाद, योगेश, ईश्वर, संजय, सिद्धार्थ आदि का विशेष योगदान रहा। हरित ब्रज सोसायटी के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, सचिव सत्येन्द्र यादव, ब्रिजेश गोस्वामी, वैश्य समाज के अखलेश मित्तल, विशाल खंडेलवाल, नूतन मित्तल, वंदना खंडेलवाल एवं पत्रकार श्री दीपचंद शर्मा भी उपस्थित थे। महामंत्री मुकेश कुमार द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहभोज और जय महेश के उदघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Latest News