श्री माहेश्वरी सभा चेन्नई द्वारा रंगोत्सव 2025 होली मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में 23 मार्च 2025 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई द्वारा प्रति वर्ष इस प्रकार के स्नेह मिलन का आयोजन होते आ रहे हैं। इस होली मिलन समारोह सबसे खास मथुरा से प्रसिद्ध रसिया की 10 सदस्यों की टीम ने चंग की धुन पर उपस्थित सभी सदस्यों को झूमा दिया। महिला ग्रह उद्योग, रसिया, फूलो की होली, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि कई कार्यक्रमों को समाहित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत कॉलेज परिसर के मन्दिर में गौ पूजा व गणेश पूजा अर्चना से की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ महेश वन्दना व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सम्पूर्ण परिसर खचाखच भरा हुआ था।
कार्यक्रम चेयरमैन जयप्रकाश मालपानी व अनुराग माहेश्वरी, श्री माहेश्वरी सभा के सहसचिव श्री सुरेश भट्टड़, सचिव श्री संजय मूँदडा, उपाध्यक्ष श्री कमल गोयदानी, बंसीधर सारडा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति प्रेम लता टावरी, टीकेपी प्रादेशिक युवा संगठन के अध्यक्ष पंकज चांडक, टीकेपी प्रादेशिक महिला संगठन की अध्यक्षा ममता दमानी, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति के सदस्य सत्यनारायण भूतड़ा, अध्यक्ष डॉक्टर अशोक जे मूंधड़ा, मद्रास माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबन्ध न्यासी श्री अशोक लखोटिया, तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी को मनचासीन कराया गया।
सभाध्यक्ष श्री अशोक मूंधड़ा ने होली पर प्रस्तुति रंगोत्सव कार्यक्रम में बारे में बताते हुए समागत सदस्यों का स्वागत किया एवं सभी साथी संस्थान के सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं समाज का होली की शुभकामनाएं संप्रेषित की। प्रबन्ध न्यासी श्री अशोक लखोटिया ने भी अपने वक्तव्य में समाज के लोगों को होली का महत्व समझाते हुए मंगलकामनाएं प्रेषित की। तमिलनाडु केरल पॉण्डिचेरी के अध्यक्ष श्री प्रमोद मालपानी ने होली की सभी को शुभकामनाये दी। संयोजक श्री अनुराग माहेश्वरी व जयप्रकाश मालपानी ने अपनी पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि मथुरा से आयी टीम द्वारा चंग का धमाल एवं फूलों की होली जैसे मनमोहक कार्यक्रम से सम्पूर्ण परिसर में आनन्दमय वातावरण बन गया। इसके पूर्व कार्यक्रम रंगोत्सव में बिजनेस पवेलियन व महिला ग्रह उद्योग का सभा अध्यक्ष डॉ अशोक जे मूंधड़ा ने एवं गणमान्य व्यक्ति द्वारा विद्वत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री माहेश्वरी स्पोर्टस् क्लब द्वारा पिछले पूरे वर्ष में स्पोर्ट्स अचीवर को मालपानी बिसानी एंडोमेंट्व के तहत सभी का चाँदी के मेडल व मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभी हाल ही में दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में सिद्धार्थ डागा ने अपनी द्वारा बनाई गई स्पेशल व्हील चेयर की विशेषता के बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को विस्तार से बताया। साथ ही साथ ऑस्ट्रिया में आयोजित इनोवेशन सॉल्यूशन 2025 में लाइवलीहुड ऑन व्हील्स से सिद्दार्थ डागा को अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया जो कि समाज के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर इस बड़ी उपलब्धि पर सिद्धार्थ डागा को शॉल, मोमेंटो व शील्ड से सम्मानित किया गया एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई। श्री सिद्दार्थ डागा की अभी तक की उपलब्धियों को लेड के माध्यम से पूरे सदन को जानकारी दी, देखते ही पूरे परिसर में उपस्थित सभी सदस्यों ने खड़े होकर करतल ध्वनि से उनका सम्मान किया एवं सभी सदस्यों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। श्री सिद्धार्थ डागा ने अपने उद्बोधन में सदन को बताया कि अभी तक अठारह हजार से ज्यादा लोगों की सरलता और सुगमता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि स्वयं के जीवन में सुगमता लाकर तो सभी प्रयत्न रहते है, लेकिन किसी औरों के जीवन में मिठास देते है तो इसका जो सुकून मिलता है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। सभा़ सचिव श्री संजय मूँदडा ने बताया कि समाज से 60 से अधिक प्रतिभागियों के द्वारा शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खानपान की पूरी जिम्मेदारी श्री कमल गोइदानी व उनकी पूरी टीम ने एवं श्री ब्रिजेश भैया ने यातायात की पूरी व्यवस्था सँभाली।
Latest News