श्रीमती सुमिता मूंधड़ा, मालेगांव का हुआ सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय मालेगांव द्वारा कवियत्री एवं लेखिका श्रीमती सुमिता मूंधड़ा को मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के उपरांत मंच पर श्रीमती सुमिता मूंधड़ा को शाल, पुष्पगुच्छ और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर के अवसर पर श्रीमती मूंधड़ा ने महाविद्यालय के जूनियर और सीनियर कॉलेज की छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और अधिकार, हिंदी भाषा, अनुशासन, जीवनलक्ष्य आदि विषयों को लेकर काव्य के द्वारा संदेश दिया। सभागृह में 250 से अधिक श्रोतागण जिसमें प्रोफेसर, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थे। सुमिता ने महाविद्यालय को अपनी स्वरचित काव्य-संग्रह की प्रतियां भेंट की। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन