सलूम्बर के कचोलिया परिवार ने किया बाल योगी सन्त श्री उमेशनाथ जी महाराज का स्वागत
सलूम्बर के श्री रमेश कुमार के कचोलिया परिवार द्वारा उज्जैन के बाल योगी सन्त एवं राज्य सभा सांसद श्री उमेश नाथ महाराज का स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बेणेश्वर धाम से उदयपुर लोटते हुए महाराज श्री सलूम्बर निवासी श्री रमेश कुमार कचोलिया के घर पधारे। जहां पर कचोलिया परिवार के श्री रमेश, सुरेश, हरीश कचोलिया तथा समस्त परिजनों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के श्री गोविन्द भण्डारी, श्री सार्दुल आगाल सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु उपस्थित थे। सभी ने महाराज श्री का स्वागत किया।
Latest News