बीकानेर में विधवा एवं परित्याग्य बहनों के लिए पेंशन योजना
माहेश्वरी सभा शहर बीकानेर के सदस्य एवं भूतपूर्व जिला मंत्री श्री देव किशन बजाज के प्रयासों से माहेश्वरी मंडल दिल्ली के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश करनानी, दिल्ली निवासी ने बीकानेर में जरूरतमंद 20 विधवा बहनों की प्रतिमाह 2000 रू. पेंशन स्वीकृत कर भुगतान प्रेषित कर दिया है। उपरोक्त पेंशन आगामी 3 वर्ष के लिए स्वीकृत की गई है। माहेश्वरी सभा शहर बीकानेर के सभी पदाधिकारी श्री देवकिशन बजाज, बीकानेर एवं श्री ओमप्रकाश करनानी (अध्यक्ष माहेश्वरी मंडल, दिल्ली) का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए साधुवाद प्रेषित करते हैं। बीकानेर शहर में निवास करने किसी अन्य बंधु को योजना की कोई जानकारी चाहिए तो माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर के मंत्री श्री पंकज भूतड़ा के व्यक्तिगत नंबर पर 700193585 फोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर सदा प्रयासरत है कि हमारे समाज बंधुओं का सर्वांगीण विकास हो तथा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं समाज बंधुओं द्वारा संचालित उपरोक्त योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवार को त्वरित गति से प्राप्त हो सके।
Latest News