चेन्नई में रंगोत्सव 2025 - होली मिलन समारोह का आयोजन 23 मार्च को
श्री माहेश्वरी सभा, चेन्नई के तत्त्वावधान में रविवार, 23 मार्च 2025 को अरुम्बाक्कम स्थित डी.जी. वैष्णव कॉलेज में 'रंगोत्सव' होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक जे मूँधड़ा ने बताया कि सभा के सभी साथी संस्थान—श्री माहेश्वरी महिला मंडल, श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब, श्री माहेश्वरी सत्संग समिति, श्री माहेश्वरी युवा मंडल, श्री माहेश्वरी क्लब, समन्वय आदि—सभी मिलकर इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक श्री अनुराग माहेश्वरी और श्री जयप्रकाश मालपानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से होली के चंग और रसिया की सुप्रसिद्ध 10 सदस्यीय म्यूजिकल टीम मथुरा से आ रही है। इसके अलावा, महिला गृह उद्योग, वाकथोन एंट्री, मनोरंजन खेल, फूलों की होली, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और लकी ड्रा ,सहित कई अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। श्री माहेश्वरी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा वर्ष 2024-25 के स्पोर्ट्स अचीवर्स को मालपानी बिसानी एंडोमेंट के तहत सम्मानित किया जाएगा। सचिव संजय मूंदड़ा ने बताया कि पूरे समाज को इस कार्यक्रम का इंतजार है और लगभग ढाई हज़ार लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम की पूरी तैयारी जोरों पर है।
Latest News