नागपुर माहेश्वरी बरसाना टोली का होली उत्सव कार्यक्रम सानंद सम्पन्न
नागपुर माहेश्वरी बरसाना टोली ने बरसाने की होली का रंगारंग आयोजन राधाकृष्ण मंदिर भवन वर्धमाननगर नागपुर में किया जो हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विजया सारडा ने बताया कि इस अवसर पर राधाकृष्ण की सुंदर, सजीली, जोड़ी के रूप में राधा बनी आकांक्षा सारडा और कृष्ण बनी पूनम काबरा ने सबका मन मोह लिया और उनके साथ भूमि भजन मंडली ने राधा कृष्ण के होली के रसिया गीतो और भजनो का ऐसा समां बांधा कि सभी श्रोता भावविहोर होकर भक्ति की मस्ती में झूम उठे। इस कार्यक्रम में करीब 125 महिलाओं ने भाग लिया। मधु बजाज, पद्मश्री सारडा, सुनिता मनियार, सुनंदा लड्ढा, कला सारडा आदि ने अपने घरों से लड्डू गोपाल भगवान को लाकर विराजित किया और उनके संग सभी ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का समापन राधाकृष्ण की आरती के बाद ठंडाई एवं अल्पाहार के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वनगर सेविका श्रीमती चेतना टांक, नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा के सचिव मधुसूदन सारडा, राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन पोद्धार, किरण पोद्धार, शिल्पा सारडा, सपना मनियार, संतोष लाहोटी, लता चांडक, विमलादेवी मालू, शारदा मंत्री एवं अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्थिति रही।
Latest News