वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में मनाई वामन जयंती, सजी झांकी
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Wed, 27-Sep-2023 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर के सदर बाजार के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में वामन जयंती धूमधाम साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर के बैधनाथ करवा ने बताया कि सुबह 10 बजे से 12 बजे तक भजन कीर्तन हुआ। मंदिर में भगवान वामन की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। महिलाओं ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोपहर 12 बजे भगवान वामन अवतार की आरती कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर, वैद्यनाथ करवा, किशन जोशी, राकेश करवा, भगवती सारडा, गायत्री मालू, कलावती तापडिय़ा, सीमा तापडिय़ा, संतोष मोदानी, मंजू चितलांगिया, दीपिका करवा, कौशल्या देवी, लीला, ललिता भूतड़ा, सावत्री बजाज, उर्मिला भूतड़ा सहित श्रद्धालु उपस्थित थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

