वाराणसी में होली मिलन समारोह सम्पन्न

15 मार्च 2025 को माहेश्वरी भवन में आयोजित माहेश्वरी समाज वाराणसी का होली मिलन समारोह एक यादगार उत्सव बना, जहां परंपरागत होली की झलकियों ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी परिषद वाराणसी के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा व क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक ने किया। तत्पश्चात  मांगीलाल सारडा के चंग कार्यक्रम शुरू हुआ, इसके बाद राधिका मूंदड़ा और राखी काबरा की मधुर होली के गीतों ने सबको होली के रंग में रंग दिया। इसके पश्चात राकेश दरक और उनके सुपुत्र नन्हे आर्यन दरक ने काशी में कुम्भ के समय की भीड़ पर एक शानदार मंचन प्रस्तुत किया, जिसने हर दर्शक का दिल जीत लिया। नन्हे आर्यन की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा, मारवाड़ी भाषा का उपयोग बढ़े इसका उदाहरण प्रस्तुत किया व रसाने की ल_मार होली जहां गोपियों ने मस्ती भरी लाठियों से माहौल को जीवंत कर दिया कान्हा-राधा की रासलीला जिसने भक्तिभाव से ओतप्रोत कर दिया, काशी की मशहूर मसाने की होली जहां शिव रूप में नृत्य प्रस्तुति और भस्म की होली ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। 270 से ज्यादा समाज जन इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने और रंगों, भक्ति और उत्साह में सराबोर होकर इसे ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम सलाहकार ऋषि पटवारी, कार्यक्रम संयोजक मनोज पेड़ीवाल, अंकुर चांडक, समर्थ भुराडिया, प्रखर धूत, अक्षय मूंदड़ा के अथक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रवण करवा, धीरज मल्ल, अनुराग राठी ने खाने-पीने, ठंडाई की पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला और सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया। परिषद के मंत्री अनिल झंवर, क्लब के मंत्री अमित चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन