अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद की कमिटी बैठक आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद की कमिटी बैठक आयोजित की गई, जिसमें माहेश्वरी समाज की डायरी (परिवार विगत) का कार्य इस वर्ष पूरा कर उसका विमोचन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पारिवारिक डेटा के लिए एक नई ऐप विकसित करने पर भी सहमति बनी। बैठक में विदेश टूर वियतनाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सावन मास में मल्लिकार्जुनम, हैदराबाद और रामजीराव स्टूडियो की यात्रा की योजना बनाई गई है। इसके अलावा 30 वर्ष से अधिक उम्र के अविवाहित, विधवा, विदूर के लिए परिचय सम्मेलन एवं सदस्यों के लिए म्यूजिकल हाउसी करने का प्रस्ताव भी रखा गया। अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यों के लिए कपल क्लब के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रितु मुकेश कोठारी ने विस्तृत जानकारी दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन