रंगों की फुहार में भीगा माहेश्वरी समाज, डेगाना में होली स्नेह मिलन उत्साहपूर्वक संपन्न
माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना के तत्वाधान में समाज का वार्षिक 'रंग बरसे' होली स्नेह मिलन समारोह माहेश्वरी भवन, डेगाना में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाज कोषाध्यश राकेश करवा ने बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में रामस्वरूप सोनी, नेमीचंद तोषनीवाल, रमेश करवा, मांगीलाल सोनी, मांगीलाल तोषनीवाल, बिरदीचंद तोषनीवाल, पवन मोदानी, राधेश्याम करवा, प्रकाश करवा, द्वारका प्रसाद हेड़ा, रमेशचन्द तापडिय़ा, घनश्याम भूतड़ा, सुरेश चन्द तापडिय़ा, रतनलाल खटोड़, जगदीश चिलांगिया, पवन सोमानी, राकेश करवा, हनुमान तापडिय़ा, नारायण प्रसाद सारड़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। रंग-गुलाल की वर्षा के साथ सभी ने होली की उमंग का आनंद लिया।
कार्यक्रम में गीत-संगीत और होली के नृत्यों ने माहौल को और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा, सदस्य अखिलेश जाजू, राजेश तापडिय़ा, अभिषेक सोनी, मुरली भूतड़ा, विमल सोनी, पवन खटोड़, मधुसूदन भूतड़ा, महेश सोनी, हृत्विक चितलांगिया, मयंक करवा, केशव तोषनीवाल, आयुष सोनी, अंशुल सोमानी ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया। अंत में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ स्नेह मिलन समारोह का समापन हुआ। नवयुवक मंडल संरक्षक राकेश खटोड़ ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को और अधिक संगठित करते हैं। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News