अहमदाबाद में फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के साबरमती - नारायणपुर एवं सैटेलाइट क्षेत्र द्वारा एक बहुत ही भव्य फागोत्सव का आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए किया गया। अहमदाबाद में आकर बसे सभी राज्य देश एवं विदेश से आए माहेश्वरी परिवार अहमदाबाद माहेश्वरी परिवार के सदस्य है एवं बड़े-बड़े त्यौहार हमें साथ में मनाने चाहिए यह संदेश तीनों क्षेत्रों द्वारा देने का प्रयत्न किया गया। इंद्रलोक की थीम पर परिवार की बेटी वर्सेटाइल सिंगर मंजुला बांगड़ ने बहुत ही सुंदर माहौल बनाया। प्रसार मंत्री देशबंधु मूंदड़ा ने बताया - तीनों क्षेत्र के अध्यक्ष दीनदयाल मालपानी, पुरुषोत्तम राठी एवं महेंद्र डागा, मंत्री अनिल कोठारी, योगेश बजाज, कैलाश कालानी, कार्यक्रम संचालक मनीष जाजू, अनिल लाहोटी, जीतमल जाजू एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा आयोजन सुंदर एवं सफल बनाया। अहमदाबाद माहेश्वरी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं बहुत आशीर्वाद दिया। अलग-अलग क्षेत्रो से जिला से एवं प्रांत से पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Latest News