माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट और अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्था द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

फरीदाबाद, 16 मार्च 2025 (रविवार) स्वास्थ्य और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद एवं अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्था, दिल्ली के संयुक्त सहयोग से एक विशेष नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुँचाना और जागरूकता फैलाना है। शिविर में अनुभवी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न रोगों की जाँच, परामर्श एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रदान की जाएगी।

शिविर की मुख्य विशेषताएँ

नि:शुल्क जाँच एवं परामर्श - आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा रोग निदान

आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण

योग व पंचकर्म थेरेपी की जानकारी

डायबिटीज, गठिया, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों के लिए विशेष परामर्श

इस स्वास्थ्य शिविर में सभी नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है ताकि वे आयुर्वेद के लाभों को समझें और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निरोगी जीवन की ओर बढ़ सकें।

आयोजन स्थल - माहेश्वरी सेवा सदन 160/ए, फरीदाबाद

समय - सुबह 8:30 बजे से शाम 1 बजे तक

स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है - इस उद्देश्य को साकार करने के लिए यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल होगी। आप सभी आमंत्रित हैं!

श्रवण मिमाणी 

सचिव - माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन