माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का रंगारंग होली उत्सव का आयोजन संपन्न
माछखौवा प्रयागज्योती आईटीए सेंटर में माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का होली उत्सव 2025 समाज मिलन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। प्रवेश द्वार पर सभी समाज बंधुओं का ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते कुंकुम गुलाल का तिलक लगा ठण्डाई के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वांग प्रतियोगिता के साथ हुई, दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में 4 से 7 की उम्र तथा दुसरे वर्ग में 8 से 13 उम्र के बच्चों ने विभिन्न स्वांग की भूमिका अदा करते हुए समाज को सुंदर मैसेज दिया तथा अपनी अदाकारी से मंत्रमुग्ध किया। स्वांग प्रतियोगिता के निर्णायक कि महती भूमिका निभाते हुए श्रीमती रश्मि राठी एवं श्रीमती तृप्ति बिहानी ने प्रथम वर्ग में मास्टर लेख भट्टड़-प्रथम तथा सुश्री राघवी दम्मानी-द्वितीय रही। वहीं दुसरे वर्ग में सुश्री निधि डागा प्रथम तथा सुश्री झलक दम्मानी द्वितीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी को उपहार दिए गए। समारोह के उद्घाटन सत्र का संचालन करते हुए श्री अरविन्द सोनी ने माहेश्वरी सभा अध्यक्ष श्री सीताराम बिहानी, सचिव श्री सुरेन्द्र लाहोटी, समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपत्ति श्री नंदकिशोर माहेश्वरी (सोनी), विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वांचल श्री कैलाश काबरा, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा सचिव श्री राज कुमार सोमानी, पूर्वोतर माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती सीता देवी झंवर, आसाम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री भगवान दास दम्मानी, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सोमानी युवा संगठन अध्यक्ष श्री शिवरतन सोनी, कार्यक्रम संयोजक श्री बनवारी बिड़ला एवं श्री संतोष तापडिय़ा, सह संयोजक श्री राजेश सोनी एवं श्री नारायण गट्टाणी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण के साथ मंच आमंत्रित किया तथा सभी का दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर कर अभिनंदन के पश्चात भगवान महेश की पुजा अर्चना तथा सामुहिक महेश वंदना हुयी। मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठजनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
Latest News