रांची समाज के चौपाल ने मनाया होली मिलन
रांची माहेश्वरी समाज के बुजुर्गों के मंच चौपाल ने 12 मार्च को पूरे धमाल के साथ होली मिलन समारोह मनाया। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की संस्था चौपाल के इस होली मिलन में 50 लोग सम्मिलित हुए। कई मनोरंजक कार्यक्रम हुए। होली पर आधारित पारंपरिक गानों पर पर कोरस गीत एवं नृत्य किए गए। विशेष कार्यक्रम के रूप में बुजुर्गों ने रैंप वॉक किया। उम्र के इस पड़ाव में भी बुजुर्गों के उत्साह एवं उमंग में कोई कमी नहीं थी।
Latest News