माहेश्वरी महिला मण्डल, पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर का सत्संग भवन में फाग उत्सव
माहेश्वरी महिला मण्डल, पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर द्वारा सत्संग भवन में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जो विठ्ठल जी महाराज ने होरिया व भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। सचिव विजयलक्ष्मी भूतडा ने बताया कि फूलों की होली खेली गई तथा सभी सन्तों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष अल्का जौहरी ने सफल फाग उत्सव में अंजू बूब कुमुद भूतडा, निशा पुंगलिया, भारती राठी, फूलकौर मून्दडा, सन्तोष सारडा सभी का सहयोग रहा तथा महिला मण्डल की सभी सदस्यों ने फाग उत्सव का आनन्द लिया।
Latest News