नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का होली मिलन समारोह कवि सम्मेलन के साथ संपन्न

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कवि सम्मेलन के साथ श्री बड़ी मारवाड़ माहेश्वरी पंचायत भवन हिवरी नगर नागपुर में आयोजित किया जो हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्था की ओर से विस्तृत जानकारी देते हुए प्रकाश चांडक ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य कवि डॉ. श्री रमेश गांधी, श्री सतीश लखोटिया, श्री संतोष काबरा एवं श्रीमती गौरी कनौजे ने हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस पर एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में स्व. श्रीमती पुष्पा देवी गिरधरलाल सारडा की स्मृति में ली गई कुशल ग्रहणी निबंध प्रतियोगिता में प्रणिता काबरा, प्रिया नत्थानी सीए, माधुरी मूंदड़ा, अनुराधा सारडा, ललिता भैया को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में पुरुषों और महिलाओं ने होली के गीत, भजन, हास्य व्यंग कविताएं, चुटकुले आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी। विजय पचीसिया के रंग बरसे भीगे चुनरवाली और प्रकाश चांडक के झीनी झीनी उड़े रे गुलाल बालाजी थारे मंदिर में गाए गए गीतो ने सभा में होली का माहौल बनाया जिसका सभी ने आनंद लिया।

अध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना एवं सचिव मधुसूदन सारडा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। मंच संचालन कमल तापडिय़ा ने किया। कार्यक्रम प्रभारी दामोदरलाल तोषनीवाल, संयोजक लक्ष्मीकांत चांडक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का समापन ठंडाई एवं स्वरुचि भोज के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम मालू, रामवतार तोतला, वीरेंद्र चांडक, पूनमचंद मालू, गोविंदलाल सारडा, विनोद लखोटिया, बद्रीनारायण छापरवाल, ललित गांधी, हरिदास भट्टड, सुभाष चांडक, रमेश मंत्री, राकेश भैया, पुखराज बंग, विठ्ठलदास तापडिय़ा, कल्याणदास चांडक, सुभाष गांधी, वसंत सांवल, अशोक चांडक CA, जगमोहन राठी, डॉ. राजकुमार राठी, गोविंद मनियार, बृजमोहन सारडा, दयाराम साबू, बालकिशन चांडक, डॉ. धनराज सारडा, ओमप्रकाश बंग, मुरली गांधी, सतीश रूठिया, अशोक सोमाणी, जगदीश बजाज, श्यामसुंदर सारडा, गोपाल सादानी, गोवर्धन काबरा, सत्यनारायण मानधना, सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन