श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल कासगंज द्वारा होली महोत्सव का आयोजन सम्पन्न

श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल कासगंज का होली महोत्सव श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन रेलवे रोड पर बड़े धूमधाम से मनाया गया। माहेश्वरी समाज कासगंज का होली महोत्सव नवनीत माहेश्वरी, राजकुमार जाखेटिया, सुभाष बाहेती, राकेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, विनीत जाजू, अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। मंडल कार्यकारिणी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आदित्य गुप्ता, नवनीत माहेश्वरी, सुभाष चंद्र बाहेती, विशिष्ट अतिथि राकेश माहेश्वरी, अनिल कुमार माहेश्वरी, सतीश चंद्र असावा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जाखेटिया ने की। मुख्य वक्ता के रूप में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने समाज को दूसरों के प्रति सेवाभाव और समाज की उन्नति के बारे में जानकारी दी। 

महोत्सव में मंच पर कलाकारों द्वारा गणेश वंदना शिव तांडव नृत्य और राधा कृष्ण के स्वरूप में ब्रज के रसिया की होली का आनंद लिया। महोत्सव में लकी ड्रा कूपन छोटे बच्चों द्वारा निकलवाया गया। विजेताओं को गिफ्ट आइटम प्रदान किए गए। महोत्सव एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी बच्चों एवं महिलाओं एक दूसरे को गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। मंडल मंत्री सुनील कांत दरक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राजीव काबरा द्वारा किया गया। समारोह में सौरभ लाहोटी, सच्चिदानंद, दुग्रेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, अरुण काबरा, मुकेश शकची, हीरेन्द्र माहेश्वरी, कपिल लाहोटी, सुनील काबरा, योगेंद्र राठी, सचित्तानन्द डांगरा, प्रिया काबरा, शालिनी माहेश्वरी, अलका शिकची, नीलम पल्तानी आदि मौजूद रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन