उदयपुर में फागोत्सव के संग नारी सशक्तिकरण की गूंज

माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर द्वारा महिला दिवस व फाग उत्सव का आयोजन श्री राम सत्संग भवन भौपालपुरा में धूमधामासे मनाया गया। यह आयोजन न केवल होली के पारंपरिक उल्लास को जीवंत कर रहा था, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मनिर्भरता और एकता का भी उत्सव बना। अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने सभी का स्वागत किया। संरक्षक कौशल्या गट्टानी व जनक बांगर ने महिला दिवस सभी को आर्शीवाद दिया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि चग व होली के भजनों पर महिलाओ ने नृत्यु करते हुए फूलों की होली खेली। रीना प्राची अकिता आरती ने होली पर तरह-तरह के गेम खिलाये। इस कार्यक्रम में सरिता न्याती, मंजू गांधी, शान्ता सोमानी, निर्मला काबरा, इन्द्रा मूंधड़ा आदि के साथ सभी सदस्य मौजूद थे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन