श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल कानपुर के चुनाव सम्पन्न
श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल कानपुर द्वारा दिनांक 9.3.25 को माहेश्वरी धर्मशाला मे प्रात: 11 बजे शुरू हुई। सर्वप्रथम भगवान महेश की वंदना, उसके बाद एजीएम शुरू हूई व अब तक का आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया गया, जिसे सबकी सहमति से पास किया गया। उसके बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए श्री अमित मूदड़ा मुख्य चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी श्री गुंजन गांधी को नियुक्त किया गया। सत्र 2025-2028 के लिए नई कमेटी का गठन र्निविरोध हुआ। जिसमें अध्यक्ष राकेश मूदड़ा, उपाध्यक्ष मंयक लखोटिया, अनुज बागंड, मंत्री गौरव डागा, सह मंत्री सुयश बाहेती, अमित बांगड़, कोषाध्यक्ष रागव नोवाल, संगठन मंत्री प्रियंक चांडक, सांस्कृतिक मंत्री पियुश लढ़ा, प्रचार मंत्री युवराज झंवर, कार्यकारिणी सदस्य श्रीकुंज बाहेती, शिखर चांडक, श्रीकांत बाहेती, प्रबल टावरी, शिवम बाहेती, हर्ष नोवाल, आदित्य लोईवाल, अंकित चांडक को निर्वाचित किये गये। इस अवसर पर शरद राठी, जय नारायण भुराडिय़ा, गोकुल दास मोहता, नवीन मोहता, श्याम मालानी, शरद लोया, रोहित सारड़ा, नीतीश मालानी आदि लोग उपस्थित थे।
Latest News