रतनगढ में मोतियाबिंद जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सम्पन्न
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 144 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 62 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया व शेष मरीजो को नि:शुल्क दवाई दी। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे थोक व्यापार संघ के महामंत्री दिनदयाल खेतान, डॉ. ईशा गांधी, नन्दकिशोर माटोलिया, महेश जाजू, एडवोकेट कमल सोनी, मांगीलाल स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। एडवोकेट रजनीकांत सोनी व नरेश पेड़ीवाल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया।
Latest News