वरंगल राजस्थानी महिला मंडल द्वारा होली पर्व पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न

वरंगल राजस्थानी महिला मंडल की 2024/25 की वार्षिक सर्व साधारण बैठक दिनांक 3 मार्च 2025 को मध्यान्ह 3 बजे स्थानीय मारुति कन्वेंशन रंगमपेट में महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला देवराज बजाज की अध्यक्षता में हुई। साथ में होली पर्व पर विशेष रंगा रंग मधुर भजनों एवं गीतों का कार्यक्रम हैदराबाद से पधारे कलाकारों ने किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश जी की पूजा की एवं अध्यक्षा ने सभी का स्वागत किया। मंत्राणी श्रीमती मधुबाला घनश्याम दरक ने वार्षिक रिपोर्ट सदन में पेश की जिसे सभी सदस्यों ने आमदन किया। सह कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना दिलीप कांकरिया ने 2024/25 का हिसाब पेश किया इसे भी सर्व सम्मति से करताल ध्वनि के साथ आमोदन किया। होली पर्व पर विशेष रूप से हैदराबाद से पधारे महिला भजन गायको ने राधा कृष्ण की झांकी के साथ मधुर भजनों का मीठे मीठे गीतों को गाकर सभी सदस्यों का मन मोह लिया। सभी ने नृत्य करते हुए इस कार्यक्रम का आनंद लिया। सांस्कृतिक मंत्राणी श्रीमती शारदा नवीन मोदानी ने तंबोला के कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में ठंडाई एवं सभी के लिए महाभोज प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया। मंत्राणी ने सभी सदस्यों को हैदराबाद से पधारे कलाकारों को धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन