चित्तौडग़ढ़ नगर मे माहेश्वरी समाज की क्षेत्रीय सभा के चुनाव सम्पन्न
युवा संगठन अध्यक्ष लोकेश अजमेरा ने बताया की नगर अध्यक्ष राकेश मंत्री एवं नगर सचिव शैलेन्द्र झंवर के निर्देशन पर दिनांक 03.03.25 को शिव मन्दिर सुभाष नगर परिसर में माहेश्वरी समाज कबीर कॉलोनी की बैठक आयोजित हुई। जिसमे समाज के वरिष्ठजन कैलाशचन्द्र तोषनीवाल (पूर्व संयुक्त मंत्री राज. प्रदेश माहेश्वरी सभा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी सभा), निवर्तमान अध्यक्ष गोपाल मून्दड़ा, अर्जुन मून्दड़ा (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय सयुक्त मंत्री माहेश्वरी युवा संगठन), नरेन्द्र बल्दवा, अशोक माहेश्वरी, बालमुकुन्द जेथलिया, भंवरलाल मालू, राधेश्याम मण्डोवरा, सीताराम मालीवाल, बालकिशन भराडिय़ा, सत्यनारायण सोमानी, राजेन्द्र सोमानी, अशोक सोमानी, अशोक नामधर, जगदीश सोमानी, रमेश लढ्ढा, मुकेश ईनाणी, कैलाश तोतला, सतीश गगरानी, नरेन्द्र डाड, राजकुमार जेथलिया, कमलेश सोमानी, मुकेश सोमानी, ओमप्रकाश न्याती, महेश बसेर, भगवतीलाल काबरा, तेजपाल हेड़ा, मुरली मनोहर कलंत्री, गोपाल हेड़ा, विकास चेचानी, युवा संगठन के लोकेश सोमानी, लोकेश अजमेरा, राकेश तोषनीवाल आदि उपस्थित रहे एवं पूरी कार्यकारणी का गठन किया गया।
युवा संगठन के जिला संगठन मंत्री लोकेश सोमानी ने बताया की माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कमलेश जेथलिया, सचिव कमल अजमेरा, कोषाध्यक्ष मुकेश मून्दड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल नाराणीवाल, सतीश पोरवाल, सहसचिव महेश कलंत्री, चन्द्रशेखर सोमानी, प्रचार प्रसार मंत्री शिव काबरा, संगठन मंत्री सुरेश चन्द्र लढ्ढा, कार्यकारिणी सदस्य शंभु तोषनीवाल, ललित चेचानी, विश्वास मण्डोवरा, हरिश न्याती, गोपाल हेड़ा, रमेश मून्दड़ा, विजय अजमेरा, मनीष मालीवाल, हेमन्त मालू, राजीव तोषनीवाल, हेमन्त मालू को नियुक्त किया गया। सभी समाजन ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को माला उपरना पहनाकर बधाई दी।
Latest News