वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर डेगाना में मनाया गया फागोत्सव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Thu, 06-Mar-2025 | ![]() |
|---|
डेगाना शहर के सदर बाजार स्थित वैकटेश सत्यनारायण मंदिर में फागोत्सव मनाया गया। राकेश करवा ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के बैधनाथ करवा ने बताया की गुरु राजकुमारी बाईसा गादी पति व श्याम मित्र मंडल सेवा समिति मेड़ता सिटी अध्यक्ष के सानिध्य में फागोत्सव का आयोजन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मंदिर प्रांगण में किया गया। मंदिर प्रांगण में ज्योत कर बाबा श्याम की नयना भीराम झांकी सजाई गई। इस अवसर पर श्याम जगत की गायिका ज्योति सैनी ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे सबसे पहले गजानद महाराज का भजन गाकर कार्यक्रम का शुभाराम किया। मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे...., माहरा बालाजी घूमर घूमर घोटो....हीरा मोतिया सु जड़ी जड़ी......प्यारा सा मुखड़ा घूघराले केश.....मंदिर में उड़े गुलाल होली को जवाब नहीं.......फागुन आयो रे सांवरिया... भजन गाकर भक्तो को नाचने पर मजबूर कर दिया। महिलाओ ने भी श्रीकृष्ण-राधा से जुड़े गीत गाए। भजनों पर महिलाओ ने जमकर नृत्य किया। महिलाओ ने अबीर व गुलाब के फूलो से होली खेली। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल व गुलाब के पुष्प लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंदिर के बैधनाथ करवा, पंडित उमाशंकर, द्वारका प्रसाद हेडा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, ओमप्रकाश मालू, सदासुख सोनी, मनमोहन सारडा, रमेश हेडा, मनमोहन गिलड़ा, नटवर मोदानी, कंचन सिंह, राकेश करवा, सुमित्रा सारडा, शोभा दरक, सुमित्रा करवा, भगवती सारडा, प्रियंका भूतड़ा, मंजू चितलांगिया, गायत्री मालू, मीनू करवा सहित महिलाएं मौजूद थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

