वाराणसी में शिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज वाराणसी ने शंकर भगवान का रुद्राभिषेक किया। परिषद के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा ने सपत्नीक पूजा अर्चन किया, खुशबू चांडक, राखी काबरा, आशा झंवर ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तत्पश्चात फलाहार, ठंडाई, चाय की व्यवस्था सभी समाजजनों की लिए उपलब्ध रही। समाज के 170 लोगों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम संयोजकों रामजीलाल चांडक अनिल सारडा, राकेश कचोलिया, सुनिता राठी, संतोष सारडा, प्रीति सोमानी, राधिका डागा, आशीष सोनी, समर्थ भुराडिय़ा के अथक प्रयास से कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। माहेश्वरी परिषद के मंत्री अनिल झंवर एवं कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल सोमानी से सभी का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन