माहेश्वरी मित्र मंडल अहमदाबाद द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर फूलों का श्रृंगार कार्यक्रम आयोजित
अहमदाबाद के माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा दिनांक 26-2-2025 महाशिवरात्रि के पर्व पर निर्णय नगर स्थित रामेश्वर मंदिर (बड़े शिवलिंग) में फूलों का श्रृंगार करवाया गया। माहेश्वरी परिवार एवं अन्य लोगों ने महाआरती का लाभ लिया। मंदिर प्रांगण मे हर हर महादेव की गूंज से बहुत ही सुंदर एवं उत्साहपूर्वक वातावरण बना रहा, ठंडाई एवं केले का 5000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। माहेश्वरी समाज के अहमदाबाद में अलग-अलग जिलो एवं प्रांतों से आए माहेश्वरी बंधुओ ने उत्साह पूर्वक एक जगह एकत्रित होकर अहमदाबाद माहेश्वरी समाज की एकता का परिचय दिया एवं सेवा कार्य किया। माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा माहेश्वरी समाज को एक प्लेटफार्म पर लाने का एक छोटा सा प्रयास महादेव के आशीर्वाद से सफल रहा।
Latest News