माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ ने मनाई फाल्गुन कृष्ण एकादशी
माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ ने फाल्गुन कृष्ण एकादशी राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुंभा नगर के बच्चों के साथ मिलकर मनाई। विद्यालय के बच्चों ने प्रात: वंदना व भजन पाठ बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। संगठन अध्यक्ष विनीता लढ्ढा ने बताया कि संगठन की सखियों ने बच्चों को पानी की बोतल, बॉक्स व लड़कियों को सैनिटरी पेड दिए तथा लड़कियों को सैनिटरी पेड से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। इसमें वंदना भंडारी व रितु पुंगलिया का विशेष सहयोग रहा तथा संगठन सचिव पिंकी मूंदड़ा ने स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपाल माहेश्वरी और अध्यापिकाओं की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने इन बच्चों को बड़े ही अनुशासन में रखकर नैतिक शिक्षा दी। बच्चों का अनुशासन देखकर संगठन सदस्य नीलम बिड़ला, मेघना मालू, पूर्णिमा पुंगलिया, निशा भंडारी व सोनल कोठारी ने स्कूल की बहुत प्रशंसा की।
Latest News