माहेश्वरी क्लब वाराणसी का 47वां दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
माहेश्वरी क्लब वाराणसी का 47वां दायित्व ग्रहण समारोह दिनांक 23 फरवरी 2025 को माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। समाज के समस्त पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के साथ भगवान महेश को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सभा संचालन आनंद झंवर, लव कौशिक, बालकिशन आसावा ने किया। समाज के बच्चो ने महेश वंदना की, अंकित धूत ने सभा प्रारम्भ की घोषणा की। मंत्री ऋषि पटवारी ने सत्रीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और वर्षभर की गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्शाते हुए एक विशेष वीडियो प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार बजाज का स्वागत एवं सम्मान श्री गौरी शंकर नेवर ने अंग वस्त्र और ब्रोच भेंट कर किया। उनका संक्षिप्त जीवन परिचय नन्हे शौरीश मारू ने सदन को दिया। श्री दीपक बजाज ने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं और क्लब की सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की, साथ ही इस परंपरा को समाज में और अधिक बढ़ावा देने का आग्रह किया। अंकित धूत (2024 सत्र के अध्यक्ष) ने अपने कार्यकाल को बताया व वार्षिक पुरस्कारों से सम्मानित किया नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री जीतू चांडक ने अपनी कार्यकारिणी समिति का परिचय दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने आगामी सत्र के उद्देश्यों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक विनीत धुत, केशव करवा रहे। उपरोक्त अवसर पर किशोर मूंदड़ा, अनिल झंवर, लोकेंद्र करवा, धीरज मल्ल, संजीव चांडक, राजेश धुत, राजेश गट्टाणी, गोपाल दमानी, सोनिया मारू, ऊषा मंत्री, सविता दुजारी, प्रियंका सारडा, राहुल कोठारी, शुभम साबू, यश गट्टाणी, गौरव कोठारी, विवेक बांगड़, गोविंद बागड़ी के अलावा समाज के 125 लोगों की उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन अमित चांडक (नवमंत्री 2025) ने किया, कोषाध्यक्ष प्रवीर बजाज ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतू चांडक ने सभा स्थगन की घोषणा की और सभी को दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया।
Latest News