धामनोद जिला धार (मध्य प्रदेश) में एकजुटता के लिए प्रतिमाह होता है सहभोज

धामनोद जिला धार (मध्य प्रदेश) समाज में एकजुटता और भाईचारा बना रहे इसलिए नगर में माहेश्वरी समाज के द्वारा प्रतिमाह एक आयोजन समाज के लोगो के द्वारा किया जाता है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेते हैं। यह परंपरा पिछले 10 वर्षों से जारी है। धमनोद के माहेश्वरी समाज का यह आयोजन हर माह माहेश्वरी धर्मशाला में होता है जिसमें नगर के समाज के हर घर से प्रत्येक सदस्य उपस्थित होते हैं समाज की उन्नति एक जुटता पर विचार विमर्श करते हैं। आयोजन में किसी पर भार न पड़े इसलिए नगर के करीब 36 से अधिक घरों के समाजजन एकत्रित होकर यह आयोजन करते हैं प्रतिमाह एक व्यक्ति की तरफ से भोजन होता है जिसमें जो भी खर्च होता है अन्य 35 घर के लोग मिलकर इस खर्च को वहन करते हैं हर तीन वर्ष में समाज के एक व्यक्ति के नाम पर पार्टी की जाती है प्रतिमाह होने वाले इस आयोजन में बच्चों से लेकर बड़े हर्षपूर्वक भाग लेते हैं।

माहेश्वरी समाज के धामनोद के अध्यक्ष भगवान मूंदड़ा ने बताया कि ऐसा आयोजन सिर्फ धामनोद में ही होता है जंहा समाज के लोग एकत्रित होते हैं एक साथ बैठकर भोजन करते हैं और समाज की आगे की रुपरेखा अन्य गतिविधियों पर चर्चा करते हैं। मूंदड़ा ने यह भी बताया कि यह क्रम करीब 10 वर्षों से जारी है। समाज में छोटे बड़े में भेदभाव की भावना न हो इसलिए भोजन का मेन्यू भी हमेशा एक जैसा रहता है उसमें किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं आता जिस भी समाज के व्यक्ति की बारी आती है उसे मिलकर अन्य परिवार के सदस्य प्रतिमाह आयोजन में 400 रुपये प्रति परिवार एकत्रित करके देते हैं ताकि उसे अतिरिक्त खर्च वहन ना करना पड़े। मूंदड़ा ने धामनोद में होने वाले प्रतिमाह इस सह भोज के आयोजन को एक मिसाल बताया और कहा कि उपरोक्त आयोजनों से प्रेरणा लेना चाहिए।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन