माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा कुम्भ में आये श्रद्धालुओं के लिए भंडारा
नर सेवा ही नारायण सेवा है को चरितार्थ करते हुए माहेश्वरी समाज वाराणसी द्वारा कुंभ में आये श्रद्धालुओं के लिए 31 जनवरी से 4 फरवरी तक रथयात्रा चौराहे के पास भोजन की व्यवस्था की गई, सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक भंडारा चलता रहता था। इसमें समाज के सभी लोगों का आर्थिक, श्रमिक सहयोग रहा, प्रत्येक दिन समाज के पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे इस सेवा कार्य में अपना सहयोग देते। माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा व मंत्री अनिल झंवर ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
Latest News