माहेश्वरी समाज कोलकात्ता द्वारा सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण का द्वितीय चरण संपन्न

सुप्रसिद्ध उद्योगपति बाबू श्री हरि मोहन जी बांगड़ की प्रेरणा से VKPM SEVA TRUST द्वारा कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा (महिला एवं युवा संगठन) के सहयोग एवं सुंदर देवी बेणुगोपाल बांगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से माहेश्वरी अविवाहित बालिकाओं/युवतियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण की श्रृंखला में 14 वर्ष से अधिक उम्र की युवतियों का द्वितीय टीकाकरण 9 फरवरी 2025 प्रात: 10:30 बजे से 1:30 बजे कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कार्यालय में सुसंपन्न हुआ। VKPM SEVA TRUST, कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सदस्यगणों तथा मारवाड़ी रीलीफ सोसाइटी का चिकित्सीय समूह संयोजक श्री योगेंद्र बिहानी एवं श्री ओ.पी. मिश्रा जी के नेतृत्व में परस्पर सहयोग से टीकाकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन