श्री माहेश्वरी मंडल, अजमेर द्वारा तीन मंजिला धर्मशाला के लिए भूमि पूजन
अध्यक्ष श्री रमेश तापडिय़ा एवं सचिव श्री अशोक राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा थे अध्यक्षता समाजसेवी श्री श्री गोपाल राठी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री रमाकांत बाल्दी एवं श्री रवि तोषनीवाल थे। भूमि पूजन के बाद हुए इस समारोह में समाजसेवी श्री श्री गोपाल राठी ने एक फ्लोर अपनी ओर से बनाने की घोषणा की, जिसमें सात कमरे होंगे। भवन निर्माण संयोजक श्री सत्यनारायण भंसाली ने लिफ्ट, श्री रमेशचंद एवं डॉ. सुशील तापडिय़ा ने एक कमरा, अजमेर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेडा, महासभा संयुक्त मंत्री श्री रमाकांत बाल्दी, सेवा सदन अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा, महासभा के पूर्व सयुंक्त मंत्री श्री श्याम सुंदर मंत्री, मध्य राजस्थान महामंत्री श्री शिवदास बाहेती, श्री राम अवतार जाजू (इंदौर) आदि ने अपनी ओर से एक-एक बनाने की घोषणा की। इस मौके पर श्री सूरज नारायण लखोटिया, श्री कमल काबरा, श्री ज्वाला प्रसाद कांकाणी, श्री अतुल मालू, श्री भगवानदास डागा, श्री सुरेन्द्र लखोटिया, श्री राधेश्याम सोमानी, श्री गिरधर जैथलिया, श्री राकेश झंवर, श्री अशोक मालानी सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।
पुश्तेनी मकान की राशि भी धर्मशाला को भेंट
मंत्री अशोक राठी ने बताया कि मुंबई निवासी स्वर्गीय श्री रामेश्वर लाल तोषनीवाल के परिजनों ने घोषणा की कि खटोला पोल में उनके पुश्तेनी मकान के बेचने पर जो राशि आएगी, वह राशि इस भवन के निर्माण के लिए देंगे।
ढाई करोड़ की लागत से बनेगा भवन
धर्मशाला का भवन करीब ढाई करोड़ की लागत से बनेगा जिसमें बेसमेंट में हॉल, ग्राउंड, पहले और दूसरे फ्लोर पर सात-सात कमरे बनेंगे जो सवातानुकूलित होंगे। छत पर किचन बनेगा जहां मरीजों के परिजनों को सस्ती दर पर भोजन करवाया जाएगा। माहेश्वरी मंडल यह भवन सर्व समाज की सुविधा के लिए बना रहा है। समाज का सहयोग मिलने पर भवन की लागत और कमरों में भी इजाफा किया जाएगा।
भारत रत्न समाज गौरव श्री भूतड़ा का सम्मान
इस अवसर पर अजमेर जिला वैश्य महासम्मेलन इकाई के श्री श्याम सुंदर मंत्री एवं श्री रमेश तापडिय़ा द्वारा भारत रत्न समाज गौरव सम्मान से सम्मानित श्री रामकुमार भूतड़ा का भी सम्मान किया गया।
Latest News