युवा संगठन के अध्यक्ष श्री शरद सोनी के हैदराबाद आगमन पर हुआ सामाजिक परिचर्चा का आयोजन

अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद सोनी के हैदराबाद (भाग्यनगर) आगमन पर शिष्टाचार हेतु तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राहुल फोफलिया, महामंत्री सुनील भट्टड, प्रचार मंत्री गोपाल राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला युवा संगठन के अध्यक्ष अभिषेक ईनाणी, महामंत्री रौनक गट्टानी, प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन के सलाहकार समिति सदस्य आनंद सोनी एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पसारी, महामंत्री राजेश मालपानी ने हृदयपूर्वक स्वागत किया। युवा संगठन द्वारा अभी तक जो कार्य किए गए हैं उन सभी कार्यों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन एवं हैदराबाद सिकन्दराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा IT, ITES, MNC PROFESSIONALS का एक व्हाट्सएप समूह बनाया गया है जिसमें हैदराबाद में Corporates में कार्यरत 375+ समाज बंधु एक पटल पर जुड़ चुके हैं। इस समूह से समाज के युवक युवतियों को देश की IT एवं MNC Companies में कार्यरत होने का पूर्ण अवसर मिलेगा। यह कार्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय आईटी मंत्री श्री विजय कुमार तापडिय़ा के नेतृत्व में कार्यान्वित हैं एवं पांच संयोजक इस कार्य की संपूर्ण व्यवस्था सँभाल रहे हैं - प्रशांत सारडा, अमित मूंदड़ा, मारुति नंदन बल्दवा, CA श्रीकान्त झँवर एवं CA श्रीकान्त लोया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राहुल फोफलिया को महासभा के प्रकल्प ABMM Innovate के अन्तर्गत अधिक से अधिक मात्रा में युवाओं को जोडऩे का हर संभव प्रयास जारी रखने का सुझाव दिया एवं यह आह्वान किया कि BUSSINESS CONCLAVE का आयोजन तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक एवं हैदराबाद सिकंदराबाद जिला स्तर पर किया जाये एवं इस विषय में संबंधित सभी जानकारी श्री हितेश पोरवल से ले और कार्य को आगे बढाये। प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन के सारे उपस्थित पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हर सुझाव एवं मार्गदर्शन का स्वागत किया एवं उन्हें आश्वासन दिया की उनके बताये सभी कार्यों पर संगठन परस्पर कार्य करेगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन