तिनसुकिया में माहेश्वरी परिवार का मिलन समारोह
'सगंठन आपके द्वार' बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 24.9.2& को पारिवारिक मिलन समारोह श्री सीताराम मनीष कासट डिगबोई के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 16 सदस्यों ने भाग लिया। इस एक घंटे के कार्यक्रम मे समाज को एक दुसरे से घनिष्ठता बढाने के लिए वाट्सएप पर केवल माहेश्वरी परिवार के लिए 2 ग्रुप बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पहला ग्रुप बिजनस ग्रुप जिसमें शुरुआत में तिनसुकिया के माहेश्वरी बंधु जिनका बिजनस है उसके अलावा हर परिवार से एक सदस्य को जोड़़ा जाएगा। किसी भी परिवार को सामान खरीदना हो, इसके अलावा किसी को कोई मिस्त्री चाहिए गुं्रप में अपलोड कर दीजिए, जिन जिन के पास है वह उनसे कान्टेक्ट कर लेगें, व्यापारी आपस में अपना व्यापार बढा सकेंगे, धीरे धीरे आस पास के टाउन को जोड़ेगे। दुसरा ग्रुप शुरुआत में तिनसुकिया व उसके आस पास के माहेश्वरी परिवार में शादी लायक युवक युवतियों के बाईडा़टा इकट्टे करके ग्रुप में अपलोड करना व उनके अभिभावकों को इस ग्रुप के सदस्य बनाना, जिससे वे एक दुसरे से सम्र्पक कर सके। इसके अलावा समाज को सगंठित करने मे सभी अपना पुरा सहयोग देगें।
Latest News