कोलकात्ता में MKMPL 2025 का आयोजन सम्पन्न
मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा महिला एवं युवा संगठन के द्वारा आयोजित (आयोजन मध्य कोलकाता माहेश्वरी युवा संगठन) दो दिवसीय आउटडोर क्रिकेट प्रतियोगिता MKMPL 2025 स्थानीय गुलमोहर मैदान में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ जिसमें माहेश्वरी समाज की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्घाटनकर्ता समाजसेवी श्री कमल गांधी की अनुपस्थिति में सभा अध्यक्ष श्याम बागड़ी, मंत्री बजरंग मूंदड़ा, महिला अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा, प्रादेशिक सभा के संगठन मंत्री राकेश मोहता, युवा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भवानी मोहता, वृहत्तर युवा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मांधना और सचिव मुकुंद सोमानी के साथ संस्था के खेलमंत्री मांगीलाल राठी ने किया। इस प्रतियोगिता को सुनियोजित ढंग से संचालित करने के लिए कोलकाता प्रादेशिक के अध्यक्ष श्री विनोद जाजू (जय हनुमान एण्ड जाजू ग्रुप) ने मुख्य स्पॉन्सर के रूप में भूमिका निभाते हुए अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भविष्य में ओर अच्छे अवसर प्रदान कराने का आश्वासन दिया।
ट्राफी स्पॉन्सर महासभा कार्यकारिणी सदस्य श्री सत्यनारायण बाहेती (माहेश्वरी ट्रेडर्स), टी-शर्ट स्पॉन्सर श्री गणेश बागड़ी (स्टाइलिश), गेट स्पॉन्सर श्री रमेश मूंदड़ा (रमेश साड़ी), यूट्यूब स्पॉन्सर दिलीप मल (यूडी वल्र्ड), विकेट और बाउंड्री स्पॉन्सर श्री सादानी, हेल्थ स्पॉन्सर नारायणा हेल्थ, सभी खिलाडिय़ों एवं अतिथियों हेतु गिफ्ट के स्पॉन्सर श्री अशोक डागा थे। इन सभी के सहयोग का युवा अध्यक्ष कमल गट्टाणी ने आभार व्यक्त किया।
MKMPL 2025 को सफल बनाने के लिए सभी टीम ऑनर की भूमिका भी अहम रही जिसमें टीम मोदी मेवरिक्स से श्री विनय मोदी, टीम मस्ताना सुपरकिंग्स से श्री आशीष चांडक, टीम डागा राइजिंग स्टार्स से श्री अनिल डागा एवं अमित डागा, टीम माहेश्वरी जेम्स से श्री रौनक मूंदड़ा, टीम श्री श्याम फाइटर से श्री मनीष चांडक एवं राजेश राठी, टीम एसअल वॉरियर्स से श्री संजय झंवर एवं ललित मूंधड़ा, टीम डागा ब्लास्टर से श्री नवरतन डागा, टीम एम के रॉयल से श्री महादेव गट्टाणी एवं कैलाश राठी का सभी खिलाडिय़ों के साथ समन्वय की तारीफ सचिव देव मूंदड़ा और महिला सचिव विजयश्री मूंदड़ा ने किया।
प्रमोद डागा, गौरीशंकर भूतड़ा, जोगराज बाहेती, निलेश राठी, राजेश लखोटिया, अमन लखोटिया, दिव्यम लढ़ा, मयूर मालानी एवं पूरी कार्यकारणी टीम के सदस्यों ने विशेष भूमिका निभाते हुए अपना योगदान दिया। इसमें विजेता ट्रॉफी टीम मोदी मावेरिक्स के ऑनर विनय मोदी जीत हासिल की एवं रनरअप की ट्रॉफी माहेश्वरी जेम्स के रौनक मूंदड़ा ने जीती। दोनों टीमों ने आने वाले आगामी खेल कार्यक्रमों में अपना योगदान देने की बात कही। समाज की नए सिरे से पर्दापण करने वाली युवा प्रतिभाओं को मौका देकर कार्यक्रम संयोजक आदित्य चांडक और अमित सोमानी ने सुनियोजित तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया।
Latest News