श्री माहेश्वरी सखी मण्डल, रामनगर अजमेर द्वारा सामाजिक सरोकार पर हुई चर्चा

श्री माहेश्वरी सखी मण्डल, रामनगर अजमेर की पदाधिकारी एवं सदस्याओं की आयोजित सभा उपरान्त महेश कल्याण समिति के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र लखोटिया, उपाध्यक्ष श्री कमल काबरा, महासचिव श्री हरगोपाल राठी, भवन प्रबंधक श्री अंजनी कुमार भूतड़ा एवं प्रचार मंत्री पंकज सोमाणी के साथ सामाजिक सरोकार पर आपसी चर्चा कर विचार एवं सुझावों का आदान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र लखोटिया ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि वर्तमान परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए मातृशक्ति एवं युवा शक्ति का सामाजिक आयोजन एवं विभिन्न प्रकल्प में रुझान काफी कम हो गया हैं। अत: इनकी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु उनकी पंसद एवं रुचि को मध्यनजर रखते हुए रोचक एवं आकर्षक आयोजन हाथ मे लेने की आवश्यकता हैं। यह भी निश्चित हैं कि श्री माहेश्वरी सखी मण्डल की समस्त सक्रिय सदस्यों की सहभागिता से कोई कार्य असंभव नहीं हैं।

महेश कल्याण समिति कार्यकारिणी के उपस्थित पदाधिकारीगण ने भी आश्वस्त किया की विभिन्न सेवा प्रकल्प में माहेश्वरी सखी मण्डल को समिति का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस अवसर पर सखी मण्डल की ओर से समिति के पदाधिकारीगण का उपरणा एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

समिति महासचिव श्री हरगोपाल राठी ने सखी मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनामिका लखोटिया, उपाध्यक्ष श्रीमती लीला नवाल, मंत्री श्रीमती अलका मून्दड़ा, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा भूतड़ा सहित सभी मातृशक्ति का सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुए समिति कार्यों में सतत सहयोग हेतु आग्रह किया। श्रीमती अनिता सोमाणी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन