पवन राठी, बीकानेर का हुआ सम्मान

बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (RESTA) राजस्थान के दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 17 व 18 जनवरी 2025 को किया गया। माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब परिवार के अध्यक्ष नारायण दास दम्मानी ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में बीकानेर से माहेश्वरी समाज के एकमात्र शिक्षक पवन कुमार राठी का इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया। यह सम्मान उनको उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सर्वश्रेष्ठ परिणाम, समाज सेवा अर्थात सामाजिक गतिविधियों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने, श्रेष्ठ मंच संचालन तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में सदैव अनवरत रूप से दिए जाने वाले योगदान स्वरूप प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें RESTA की ओर से प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह एवं ऊपरना पहना कर अभिनंदन किया गया।

श्री प्रीति क्लब संरक्षक घनश्याम कल्याणी ने बताया कि दो दिवसीय आयोजित अलग-अलग चरणों में शैक्षिक सम्मेलन का सफल मंच संचालन भी पवन कुमार राठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार आचार्य (शहर भाजपा जिला अध्यक्ष) महंत लालेश्वर महादेव मंदिर शिव बाड़ी मठ गुरुदेव स्वामी विमर्शानंद महाराज, सहायक आयुक्त IRS भूपेंद्र छिपा, अतिरिक्त निर्देशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (प्रशासन) रणजीत सिंह, एडिशनल निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग गोविंद नारायण माली, संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा निदेशालय टीकाराम मीणा, उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय डॉक्टर रामगोपाल शर्मा तथा SBI पब्लिक पार्क शाखा के मुख्य प्रबंधक महेंद्र मीणा आदि उपस्थित थे। जिला स्तरीय संगठन RESTA द्वारा सम्मानित होने के पश्चात अपने उद्बोधन में राठी ने जहां एक और वहां उपस्थित सभी शिक्षक साथियों तथा समाज बंधुओ को धन्यवाद दिया वही RESTA के प्रदेश अध्यक्ष भाई मोहर सिंह सलावद, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई, जिला अध्यक्ष सीताराम डूडी तथा जिला महामंत्री पवन शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया। उपस्थित सभी साथियों ने बधाई देते हुए उनके जीवन की मंगल कामना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन