श्रीगंगानगर माहेश्वरी भवन में गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री माहेश्वरी भवन प्रांगण में गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्वक व धूम-धाम से मनाया गया। श्री माहेश्वरी भवन प्रांगण में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रदेशाध्यक्ष श्री मनोज चितलांगिया, सेवा समिति अध्यक्ष श्री महेश कुमार नढ़ाणी, सचिव डॉ. अजीत कुमार सोमानी, प्रोफेशनल सैल अध्यक्ष श्री बी.डी. चांडक, महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती सुनीता बिहाणी, श्रीमती संतोष चांडक ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। इसके बाद मिष्ठान्न के साथ-साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया।
Latest News