रतनगढ़ में 23वा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन


रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का 23वा नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 106 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 35 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर में आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया व आगंतुक अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर शिविर का अवलोकन भूतपूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया और इस पुनीत कार्य के लिए सभी को साधुवाद दिया। शिविर में शकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के राकेश जाजू, रामोतार चांडक, रामकिशन चांडक, एडवोकेट रजनीकांत सोनी व नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति व सैकड़ों मरीज उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन