माहेश्वरी परिवार, तिनसुकिया ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
तिनसुकिया के माहेश्वरी परिवार ने 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे तिरंगा फहराने के साथ हुई, जिसमें सभी ने राष्ट्रगान गाते हुए देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद सुबह 10 बजे से इनडोर खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उम्र के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, लूडो, चाइनीज चेकर, उनो , सीक्वेंस, शतरंज और कार्ड गेम्स जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। समाज के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चों सहित लगभग 100 सदस्यों ने इन गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान नाश्ते और लंच की विशेष व्यवस्था की सभी ने प्रशंसा की। यह आयोजन परिवार के सदस्यों के बीच आपसी एकता, प्यार और सौहार्द का प्रतीक बना। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय पेड़ीवाल, अनुज सारडा, पूजा सारडा और वृंदा करनानी थे। पूरा कार्यक्रम दोपहर 3 बजे तक चला। माहेश्वरी परिवार का यह गणतंत्र दिवस समारोह एकता और साथ में बिताए गए यादगार पलों का प्रतीक बन गया।
Latest News