नरोदा में बाबा रामपीर की पूजा और आरती का आयोजन
बाबा रामपीर के जन्मदिन के अवसर पर श्री मदनलाल माहेश्वरी (हरानी) के आवास पर पूजा और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नरोदा के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। पास ही के बाबा रामपीर के मंदिर में आरती एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम हुआ। नरोदा के वरिष्ठ सदस्य सर्वश्री देवुमल, रमणलाल, शंकरलाल, किशनलाल, झामनदास, घनश्याम, कमलेश, सुरेशकुमार, दिनेश बाहेती, प्रकाश गोकलानी दर्शन शाह और सागर उपस्थित थे और बाबा रामापीर के आशीर्वाद का लाभ उठाया। श्रीमती जयवंती, शांति और ममता भी बाबा रामपीर के दर्शन लाभ लेने के लिए वहां मौजूद थीं।
Latest News