माहेश्वरी युवा संगठन गुवाहाटी द्वारा गणतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी युवा संगठन (अंतर्गत माहेश्वरी सभा), गुवाहाटी की ओर से 76वां गणतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। युवा अध्यक्ष शिव रतन सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी लूणकरण मूंधड़ा ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम संयोजक रवि कोठारी ने बताया कि 26 जनवरी के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता (दो श्रेणी में), हाऊजी, प्रेजेंस ऑफ माइंड, खेल के साथ महिलाओं का एक रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका सभी श्रेणी के समाजबंधुओं ने आनंद लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 80 बच्चों की उपस्थिति रही। संयोजक बीजू तापडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सीताराम बिहानी, मंत्री सुरेंद्र लाहोटी, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के मंत्री राजकुमार सोमानी, महिला संगठन की अध्यक्षा वर्षा सोमानी, मंत्री पुष्पा सोनी और भी समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। युवा कोषाध्यक्ष जितेंद्र चितलांगिया ने आए सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद दिया। यह जानकारी युवा साथी संयोजक दीपक लोहिया द्वारा दी गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन