सेवलिया माताजी ओसियां का पाटोत्सव का आयोजन सम्पन्न

सेवलिया माताजी ओसियां का बारवा पाटोत्सव 13 जनवरी 2025 पोह सुदी पूर्णिमा, सोमवार को मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। 12 जनवरी की रात में भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन भी किया जिसमेंं हेमदास वैष्णव ने भजनों की प्रस्तुति दी। 13 जनवरी को सुबह मंदिर परिसर में अभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम हुआ जिसमें पुणे के बंदु यजमान रहे। इसी दिन शाम को नए सत्र के लिए पदाधिकारी का चयन सर्व समिति से किया गया। संभाजी नगर, मालेगांव, पुणे से लगभग 80 बन्धु पधारे। मालेगांव से पधारे रामनिवास हरिदयाल सोनी ने माताजी को 1 किलो चांदी के चरण पादुका भेंट की तथा अमरावती के सतीश पवन  सोनी ने माताजी को चांदी का मुकुट भेजा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन