अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने आयोजित किया धमाकेदार स्टैंड अप कॉमेडी नाइट कार्यक्रम

अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने 12 जनवरी को एक धमाकेदार स्टैंड अप कॉमेडी नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हंसी मजाक के बीच एक यादगार रात बिताई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित और महेश वंदना के साथ की, कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध कॉमेडियन्स ने अपने हास्य भरे प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें इंडियाज लॉफ्टर चैलेंज के रनर-अप केसर देव मारवाड़ी, नीरव राजगोर, सूरज बरालिया और राज शेठ शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान, दर्शकों को स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिला। इन कॉमेडियन्स के प्रदर्शन ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया और कार्यक्रम को एक यादगार बना दिया। माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और दर्शकों को एक अनोखा अनुभव प्रदान किया। अंत में, इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले समाज के सदस्य एवं कार्यक्रम सह-सहयोजक वीरेंद्र सारडा, विजय पुंगलिया, शिव चांडक, जय सोमानी, धनेश जाखोटिया, श्रीकुमार बंसाली, उपेन्द्र बिरला, पंकज काबरा, अभिषेक मालपानी, मौलिक सारडा, हर्ष मानियार, चित्रांग बियानी एवं अन्य सभी सदस्यों का अध्यक्ष मयूर पसारी, सचिव अर्पित बाहेती, कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी एवं बसंत माहेश्वरी ने आभार प्रकट किया और कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी संगठन मंत्री लक्ष्य बांगड़ के द्वारा दी गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन