जयदीप बिहाणी ने छात्र-छात्राओं को बताया श्री राम शिला का महत्व तथा नवनिर्मित 'द समिट' ऑडियो-विजुअल हॉल का किया उद्घाटन

श्रीगंगानगर, 23 सितम्बर। बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी मेें नवनिर्मित दी समिट हॉल में हुए सनातन सेटरडे कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराम शिला के दर्शन करवाए गए तथा ऑडियो-विजुअल माध्यम से श्री राम शिला के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सेठ जीएल बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि हाल ही में दिल्ली यात्रा के दौरान श्री राम शिला के दर्शन करने और शिला को सिर पर धारण करने का सौभाग्य प्राप्त हुुआ। उन्होंने कहा कि लाखों वर्ष पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गहरे समुद्र पर सेतु का निर्माण हो सकता है, लेकिन यह सनातन धर्म की ताकत थी, जिसने उस युग में असंभव कार्य को संभव कर दिखाया। श्री बिहाणी ने कहा कि श्री रामसेतु की सत्यता के के वैज्ञानिक प्रमाण मिल चुके हैं, जिसके कारण आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की महिमा का परचम लहरा रहा है।  श्रीराम शिला के बारे में बताते हुए संस्कृत महाविद्यालय के ब्रहचारी कल्याण स्वरूप महाराज ने कहा कि लंका में जाने के लिये श्रीराम और उनकी सेना को विशाल समुद्र पार करना था। तब उन्होंने समुद्र देवता से प्रार्थना की और समुद्र पार करने का उपाय बताने का आग्रह किया। समुद्र देवता ने बताया कि आपकी सेना में नल और नील नाम के दो वानर हैं। उन्हें वरदान है कि वह जो भी पत्थर समुद्र में फेकेंगे, वह डूबेंगे नहीं।  इसके बाद भगवान श्री राम ने नल और नीर की मदद से पांच दिनों में समुद्र पर राम सेतु का निर्माण कर दिया और लंका पर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर नासा की वह वीडियो क्लिप भी बच्चों को दिखाई गई जिसमें नासा के वैज्ञानिकों ने राम सेतु की प्रामाणिकता को स्वीकार किया है। 

नवनिर्मित ‘द समिट’ ऑडियो-विजुअल हॉल का उद्घाटन

बीसीए कैम्पस में नवनिर्मित ‘द समिट’ ऑडियो-विजुअल हॉल का उद्घाटन शनिवार को समारोपूर्वक हुआ। सेठ जीएल बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी व बिहाणी एसडी लॉ पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्री विमल बिहाणी ने फीता काटकर द समिट हॉल छात्र-छात्राओं को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि द समिट हॉल बीसीए के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिये उपयोगी साबित होगा। यहां विद्यार्थियों के लिये ज्ञानवर्धक डॉक्यूेमेंट्री और पीपीटी दिखाई जाएंगी जिससे उन्हें नया सीखने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर सेठ जीएल बिहाणी एसडी लॉ पीजी कॉलेज के सचिव श्री विमल बिहाणी, निदेशक (अकादमिक) डॉ. एमएल शर्मा, उप-निदेशक (अकादमिक) श्री कमलजीत सिंह सूदन, एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी,  बिहाणी एसडी बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता चौधरी, बीसीए की प्राचार्य सिमरन भाटिया, उप प्राचार्या नवदीप हुंदल सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष श्री मधुसूदन कौशिक ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन