जय महेश बायोडाटा क्लब एवं सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ के द्वारा बायोडाटा मीटिंग का आयोजन सम्पन्न

जय महेश बायोडाटा क्लब एवं सूरत जिला माहेश्वरी सभा विवाह प्रकोष्ठ के द्वारा माहेश्वरी समाज के युवक युवतियों के लिए अनुकूल रिश्ते ध्यान में लेने हेतु 175 वी बायोडाटा मीटिंग उधना गोडादरा माहेश्वरी सभा के तत्वाधान मे 10 जनवरी 2025 को स्काई व्यु हाइट गोडादरा में आयोजित की गई। इस मीटिंग में जय महेश बायोडाटा क्लब टीम ओर सूरत जिला माहेश्वरी सभा के सचिव अतीन बाहेती, महेश खटोड़, नारायण पेड़ीवाल, उधना गोडादरा माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सत्यनारायण देवपुरा, सचिव मनोज कुमार जाजू व पूरी टीम, रामावतार झंवर, दिनेश चांडक समाज के गणमान्य नागरिको और मातृशक्ति की उपस्थिति रही। प्रभारी राजेन्द्र सोमानी व अनुराधा सोमानी ने बताया की जय महेश बायोडाटा क्लब मीटिंग में समाज के सभी बंधुओ को ज्यादा से ज्यादा आना चाहिए जिससे आपसी सामंजस्य बने। सूरत जिला माहेश्वरी सभा सचिव अतिन  बाहेती ने बताया की जय महेश बायोडाटा क्लब की अगली मीटिंग वापी जिला माहेश्वरी सभा के तत्वाधान मे 26 जनवरी को वापी में रखी गई है। जिससे एक दूसरे परिवारों में संपर्क बढ़ेगा और संबंध करने में आसानी होगी, सूरत जिला सभा विवाह प्रकोष्ठ  प्रभारी राजेन्द्र  सोमानी, श्याम लड्ढा, अनुराधा  सोमानी व पूरी टीम की उपस्थिति रहेगी। मीडिया प्रभारी महेश पुंगलिया ने बताया की बायोडाटा मीटिंग में आने वाले सभी बंधुओ में खुशी का माहौल है की एक ही जगह बायोडाटा का आदान प्रदान हो जाता है एक दूसरे से संपर्क होने से संबंध करने में सुविधा हो जाती हैं, जय महेश बायोडाटा क्लब के तत्वाधान मे काफी संबंध हुए हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन