बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट में मयंक मोहता बीकानेर ने जीता एक लाख का पुरस्कार
बाफना स्कूल बीकानेर ने अपने कक्षा 11 वीं और 12वीं के इंटरप्रेन्योरशिप के विद्यार्थियों के लिए एक बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट का आयोजन किया। बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट में बीकाजी ग्रुप के एमडी दीपक अग्रवाल, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर आशीष चंद्र, दिल्ली स्किल इंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, दिल्ली की कैंपस डायरेक्टर डॉ पुनीता दुहान तथा स्टडी बेस के फाउंडर अनुज आहुजा विशिष्ट अतिथि और जूरी की भूमिका में थे। स्कूल के इंटरप्रेन्योरशिप के विद्यार्थियों ने इस बिजनेस प्लान कॉन्टेस्ट के लिए कुल 12 अलग-अलग बिजनेस आइडिया पर फील्ड वर्क ओर रिसर्च किया जो लोगों के आस-पास के वातावरण, रहन-सहन की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए थे। अनीता राजेश मोहता के सुपुत्र श्री मयंक मोहता ने इस कंपीटीशन में प्रथम स्थान किया। अतिथियों ने कॉन्टेस्ट के विजेता मयंक मोहता को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि का चेक भेंटकर पुरस्कृत किया। मयंक ने कैक्टस पौधे से बिना चमड़े के उत्पाद बनाने का नया कॉन्सेप्ट दिया जिसे जजेस के द्वारा बहुत ही सराहा गया है। मयंक की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News