वैदेही मांधनिया, कुचामन सिटी को समय-समय पर किया सम्मानित

राकेश करवा, डेगाना Thu, 16-Jan-2025

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के तहत नागपुर में आयोजित क्षितिजा कार्यक्रम के अन्तर्गत पतंग सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन संपन हुआ। इस आयोजन में कुचामन की वैदेही मानधनिया ने भाग लिया। श्री बाबूलाल मानधनिया एवं श्रीमती शकुन्तला मानधनिया की पुत्री वैदेही मानधनिया ने अपनी कला से पतंग को एक नया रूप दिया। द्वितिय स्थान प्राप्त कर कुचामन सिटी का नाम देशभर में रोशन किया। वैदेही ने समय समय पर अपने हाथो से कलाकृति बनाई।  चित्रकला में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के तहत रामायण के सुर्पणखा प्रसंग का सजीव चित्रण कर विशेष पुरस्कार प्राप्त किया। महेश नवमी के अवसर पर भगवान शिव व पार्वती की रंगोली बनाई। जिसको सभी ने सराहना की।

वैदेही माँधनिया ने एक साल पहले अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्रतिस्थापना के मौके पर भगवान राम का चित्र हूबहू बना दिया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। उसे समय वैदेही ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों का पोट्रेट बनाकर उन्हें भेंट किया और लायंस क्लब कुचामन सिटी द्वारा सम्मानित हुई।

वैदेही मानधनिया ने अपनी कला से पतंग को एक नया रूप दे दिया। वैदेही मानधनिया ने पतंग पर हिन्दू मुस्लिम एकता, भारतीय सेना, राष्ट्रीय पक्षी, ताजमहल, इण्डिया गेट, पर्यावरण एवं विभिन्न राष्ट्रीय चिह्न बनाकर पतंग को नया रूप दे दिया। माहेश्वरी महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़, सचिव ज्योति राठी, प्रदेश अध्यक्ष शशि लढ़ा, सचिव मनीषा बागला, कोषाध्यक्ष गुजंन माहेश्वरी, संगठन मंत्री कृष्णा मंत्री, जिलाध्यक्ष शोभा मूंदड़ा, सचिव सुमित्रा सोमानी, जिला उपाध्यक्ष हेमा माहेश्वरी, स्थानीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, सचिव सरिता माहेश्वरी एवं समस्त महिला संगठन ने वैदेही और कोषाध्यक्ष शकुन्तला मानधनियां को बधाई संदेश भेजा।

वैदेही के देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने पर प्रांतपाल लॉयन श्याम सुंदर मंत्री, लॉयन राम काबरा, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, नरसी अग्रवाल, राधेश्याम झंवर, पार्षद सुरेश सिखवाल, पार्षद अय्यूब शेख, नरेन्द्र जोशी, मनोहर पारीक सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन