श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न
श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी का सत्र 2024-2027 के लिये विजयी हुए कार्यकारिणी मंडल एवं न्यासी मंडल का पदग्रहण समारोह दिनांक 13 जनवरी 2025 को सुसम्पन्न हुआ। पदग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री चंदनमल मंत्री, भूतपूर्व अध्यक्ष कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा थे। समारोह के लिये श्री नितीन धूत अध्यक्ष कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी सभा, श्री रामगोपाल मालाणी अध्यक्ष तहसील माहेश्वरी सभा, श्री विनीत तोषणीवाल अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन, श्री आनंद बांगड़ अध्यक्ष कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन, सौ. पुष्पा काबरा कोल्हापुर जिल्हा माहेश्वरी महिला मंडल, श्री चंद्रशेखर बांगड़ अध्यक्ष, श्री महेश नवयुवक मंडल, सौ. संगीता मूंदड़ा अध्यक्षा माहेश्वरी महिला मंडल, सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकिशोर भुतड़ा और विभिन्न माहेश्वरी संस्था के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। पदग्रहण समारोह के लिये श्री महेश सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री भीमकरण छापरवाल, श्री श्रीगोपाल दरगड़, श्री राजाराम चांडक, श्री ओमप्रकाश छापरवाल, श्री रामनिवास मूंदड़ा उपस्थित थे। इस आयोजन मे समाज के सभी जेष्ठ और गणमान्य व्यक्ति और समाजबांधव उपस्थित थे। उपस्थित मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं् अतिथियों ने अपने मनोगत व्यक्त किये।
श्री महेश सेवा समिति के चुनाव मे अध्यक्ष पद पर श्री द्वारकाधीश सारडा, सचिव पद पर लक्ष्मीकांत बांगड और न्यासी मंडल प्रमुख पद पर श्री वेणुगोपाल मूंदड़ा, उपाध्यक्ष लोया भंवरलाल, सहसचिव राठी माधवनारायण, कोषाध्यक्ष बंग श्रीकांत, कार्यकारिणी मंडल मे राजेश बाल्दी, अशोक कुमार भुतडा, ओमप्रकाश दरक, श्यामसुंदर धूत, सुरेश जाजू, राजेन्द्र झंवर, हरिश सारडा, रामअवतार सोनी विजयी हुए। न्यासी मंडल मे राधेश्याम भूतडा, सत्यनारायण भांगडिया, धनराज डालिया, बाल किशन टुवाणी, पुरुषोत्तम चितलांगिया, श्याम सुंदर झंवर, सुबोध कुमार कांकाणी, बृजमोहन गट्टाणी, मेघराज बंग, भीकूलाल सारडा, नवल किशोर बाहेती, कमल किशोर मालपाणी, लक्ष्मीकांत मालपाणी और ओम प्रकाश तोतला वियजी हुए।
नवनिर्मित कार्यकारिणी को भावी कार्यकाल के लिये उपस्थित सभी समाज बांधवो ने हार्दिक शुभेच्छा एवं अभिवादन किया। समारोह का संचालन पूर्व सचिव राधामोहन छापरवाल और आभार प्रदर्शन नूतन सचिव श्री लक्ष्मीकांत बांगड़ ने किया।
Latest News