तुलसी पूजन करके नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा ने समाज को दिया सुंदर सन्देश
नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल मानघना ने 25 दिसंबर को एक अभियान शुरू किया था कि सभी सदस्य इस पवित्र और शुभ अवसर पर अपने अपने घरों में तुलसी पूजा का आयोजन करे और परिवार सहित तुलसी पूजन करते हुए का फोटो संस्था के व्हाट्स ऐप ग्रुप पर शेयर करे। इस अभियान की शुरुवात श्रीमती कमलादेवी सोनी उम्र 93 वर्ष श्री श्याम सोनी (निवर्तमान सभापति अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा) के माताजी संग सौ.ऊषा देवी, श्री पूनमचंद मालू (श्री कृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट के ट्रस्टी) संग सौ. कौशल्यादेवी, प्रकाश अन्जूदेवी चांडक मधुसूदन-विजयादेवी सारडा, राजकुमार-उषादेवी राठी एवं अन्य सदस्यों ने परिवार सहित तुलसी माता के पौधे का सुंदर श्रृंगार करके पूजन करते हुए का फोटो संस्था के व्हाट्स ऐप ग्रुप में भेजकर 25 दिसंबर को सनातन अपनाओ तुलसी दिवस मनाओ का सुंदर सन्देश दिया। कार्यकारिणी मंडल ने उत्कृष्ट फोटो के लिए सदस्यों को पुरस्कृत करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Latest News